उझानी

गंगोत्पत्ति दिवस पर गायत्री महायज्ञ में कोरोन मुक्ति हेतु दी आहूतियां

Up Namaste

उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गंगोत्पत्ति दिवस पर प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर गायत्री महायज्ञ हुआ। कोरोना महामारी के निवारणार्थ यज्ञ भगवान को कृमिनाशक मंत्र, आपद् रक्षार्थम् आहुतिः और कोरोनाजनितरोग निवारणार्थम् आहुतियां समर्पित की गईं। देवकन्याओं ने जीवनदायिनी मां गंगा का पूजन कर आरती की।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां, मां होती है। मां गंगा को कूड़ा ढोहने वाली नौकरानी न समझें। गंगा पुत्र बनकर करूणामूर्ति मां गंगा की निर्मलता लौटाएं। मां के रूप में गौ, गंगा, गायत्री जीवन पर्यंत पालन पोषण और प्राणी जगत की रक्षा करती हंै। उन्होंने कहा कि युवा भूमिपुत्र, गोपालक और गंगा सेवक बनकर गौ संर्वद्धन, हरीतिमा संवर्द्धन करें। इस मौके पर देवकन्याओं ने मां भागीरथी का पूजन किया और आहूत गायत्री महायज्ञ में यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और कोरोना महामारी के निवारणार्थ विशेष आहुतियां समर्पित कीं। इस मौके पर रामनिवास शर्मा , हेमंत शर्मा, दीप्ति शर्मा, भूमि शर्मा, सौम्या, अंजलि, राखी, खुशबू, अंशुल आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!