जनपद बदायूं

खुर-मुंहपका टीकाकरण अभियान हेतुु सचल वाहनों को सीडीओ ने हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

बदायूं। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में खुरपका . मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन पर सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। यह अभियान 20 दिसंबर से 21 फरवरी 2022 तक 45 दिनों तक चलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सचल वाहन में डीप फ्रीजर जो वाहन की बैटरी से संचालित है वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु 2 डिग्री से 8 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रखता है का भी निरीक्षण का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया की सभी अभिलेख पूर्ण करने हेतु टीकाकरण रजिस्टर एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करा दी गई है जो ग्राम सभा स्तर अथवा विकास खंड स्तरीय पशु चिकित्सालय पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि 4 माह तक के गाय ध्भैंस के बच्चे एवं 8 माह से अधिक गर्भीत गाय और भैंस को टीका नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुरपका एवं मुंहपका टीकाकरण से पशु स्वस्थ रहेंगे साथ ही उत्पादकता बढ़ेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!