Uncategorized

उझानी के किड्स प्लेनेट स्कूल में धूमधाम और आस्था के साथ मनाया दीपावली का पर्व

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। नन्हें मुन्नें बच्चें भगवान राम समेत विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप में साक्षात भगवान लग रहे थे।

स्कूल में दीपावली का पर्व मनाने स्कूल के नन्हें मुन्नें बच्चें अपने घरों से प्रथम पूज्जनीय श्री गणेश, राम-लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, हनुमान, श्री कृष्ण, माता सीता आदि के स्वरूपों में सज कर आए थे। स्कूल संचालिका ने बच्चों को स्वरूपों का महत्व बताया। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों से पटाखे न चलाने को कहा और बताया कि पटाखों से पर्यावरण का नुकसान पहुंचता है।

इस अवसर पर दीपावली के महत्व को बताते हुए संचालिका वंदना बब्बर ने कहा कि भगवान श्री राम ने लंका पर विजय हासिल की थी और जब वह वापस लौटे तब पूरी अयोध्या को प्रकाशमय कर दिया गया तभी से दीपावली मनाने की परम्परा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षकाएं मौजूद रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!