उझानी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहः उझानी और बिल्सी के 159 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। ब्लाक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उझानी और बिल्सी क्षेत्र के 159 जोड़ें विवाह के बंधन में बंध गए। नवविवाहित जोड़ों को प्रशासनिक अधिकारियों ने शुभाशीष देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सामूहिक विवाह समारोह में उझानी ब्लाक के 70, उझानी नगर के 9, कछला कस्बे के 3, अंबियापुर ब्लाक के 68, बिल्सी कस्बे के 9 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह की रस्में पूरी की। विवाह समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, विधायकों ब्लाक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों ने वर वधुओं को पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने नव दंपतियों को उपहार भी प्रदान किए। इस अवसर पर बीडीओ उझानी संतोष, बीडीओ अंबियापुर प्रवीण कुमार, बिल्सी तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!