जनपद बदायूं

सामूहिक विवाह समारोह में 162 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, शिक्षा मंत्री ने दिया आशीर्वाद

Up Namaste

बिसौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 162 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इनमें दो जोड़ों का मुस्लिम रीति से विवाह सम्पन्न हुआ। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

समारोह की मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले पंडाल में क्षेत्र के कुल 162 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पड़ा गया। बाकी जोड़ों का हिंदु व बौद्ध रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। इनमें विकासखंड बिसौली से 77, विकासखंड आसफपुर से 75, नगरपालिका बिसौली से दो व नगर पंचायत फैजगंज से एक जोड़ा शामिल थे।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जोड़ों को उपहार प्रदान करने के साथ आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में एसडीएम ज्योति शर्मा, बीडीओ मुनव्वर खान, दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, एडीओ राजेश कुमार, राजा बाबू वार्ष्णेय, सनवीर पाल, रेनू गुप्ता, संगीता रस्तोगी, सरिता वार्ष्णेय, अभिषेक शर्मा, जहीर आलम आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!