उझानी(बदायूं)। मदरशील मेमोरियल अकादमी में हरियाली तीज के पर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच धूमधाम से मनाया गया। नन्हें मुन्नें स्कूली बच्चों ने जहां चित्रों में रंग भरे वही हाथों पर मेहन्दी सजाई और पतंगों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर बच्चों ने मुख्य अतिथि और शिक्षकों के साथ स्कूल परिसर में मां के नाम एक पौधा का रोपण भी किया और उसकी देखभाल का संकल्प भी जताया।
स्कूल परिसर में आयोजित हरियाली तीजोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. पीके गोयल ने शिक्षकों के साथ कराया। तीजोत्सव मनाने के लिए स्कूली बच्चों को चार वर्गो रेड, ग्रीन, येलो और ब्लू हाउस में विभाजित किया गया। चारों वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए चित्रों में मनभावक तरीके से रंगे भरे वही छात्राओं ने अपने हाथों पर सुन्दर तरीके से मेहन्दी सजाई। बच्चों ने सुन्दर और आकर्षक पतंगों का निर्माण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने हेयर स्टाइल सेल्फी विद स्विंग में भी प्रतिभाग का सबको मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के उपरांत सावन के गीतों पर बच्चों के नृत्य ने सबको मन मोह लिया और तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। श्री थरेजा ने कहा कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना व भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। इस अवसर परयोगेंद्र नाथ ,शिवओम शर्मा , देवेंद्र सिंह,ममता, दीक्षा वर्मा, वंशिका,मीनू, विजय,सौम्या, चंचल, सारा, वर्षा प्राची गुनगुन अमरीन कीर्ति का विशेष सहयोग रहा।