उझानी। मदर शील मेमोरियल एकेडमी, उझानी में आयोजित तीन दिवसीय हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी का समारोहपूर्वक समापन हो गया। विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के महत्व पर आधारित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर जमकर तालियां बटौरी।
समापन पर विद्यार्थियों ने राइम्स, कविताएँ, वाद-विवाद, भाषण एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, उत्साह तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के महत्व को बताते हुए कहा कि हिंदी भाषा को सम्मान देने, उसका शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग करने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।





