जनपद बदायूं

गायक कलाकारों की प्रस्तुति पर झूम उठे नागरिक

Up Namaste

बदायूं। नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित दीवाली मेले में बदायूं गौरव क्लब एवं गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित दीवाली महोत्सव के गीत संगम कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने मौजूद नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गीत संगम का शुभारंभ मुख्य अथिति वरिष्ठ नेता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने विशिष्ट अथिति सुशील कुमार सिंह, राकेश सिंह, बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा, अशोक सक्सेना के साथ कराया और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। मुख्य अथिति स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे ही कार्यक्रमों से जनपद के कलाकारों को नई ऊर्जा एवं पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि संगीत से ही मन को शांति मिलती है। संगीत तनाव दूर करने का मुख्य माध्यम है। बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा एवं क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना ने कहा कि बदायूं गौरव क्लब द्वारा जनपद की प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। क्लब द्वारा ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे। गायक कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया और अपने साथ मौजूद नागरिकों को झूमा दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!