जनपद बदायूंधर्म संसार

शासन द्वारा आयोजित दुर्गा सप्तशती पाठ पर मौजूद रहे नागरिक और प्रशानिक अधिकारी

Up Namaste

बिसौली(बदायूं)। योगी सरकार के निर्देश पर नगर के गंवा देवत मंदिर पर दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा नेताओं के अलावा नगरवासी मौजूद रहे।

नवरात्र में गंवा देवत मंदिर पर आयोजित दुर्गा सप्तशती पाठ कार्यक्रम में सबसे पहले माता का पूजन किया गया। इसके बाद ब्राह्मणों ने सप्तशती पाठ आरम्भ किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, एसडीएम ज्योति शर्मा, बीडीओ मुनब्बर खान, सविता शर्मा, कृष्णा गुप्ता, प्रवेश सिन्हा, राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!