जनपद बदायूं

मर गई बदायूं मेडीकल कालेज कर्मियों की संवेदनाएं, एक भाई को सड़क तक कांधे पर ले जाना पड़ा बहन का शव

Up Namaste

बदायूं। राजकीय मेडीकल कालेज से मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा दृश्य सामने आया है जिसे जिसने देखा वह भौच्चक रह गया और मेडीकल कालेज कर्मियों तथा भ्रष्ट सिस्टम को कोसता नजर आया।

मेडीकल कालेज में बिल्सी की एक किशोरी को उसका भाई इलाज को लेकर आया था मगर डाक्टरों ने किशोरी का इलाज नही किया जिसके चलते किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद भाई को लाश लाने के लिए स्ट्रेचर तक मेडीकल कर्मी उपलब्ध नही करा पाएं तब मजबूर भाई ने शव को कांधे पर लटकाया और पहली मंजिल से सड़क तक पहुंचा फिर आटो से शव अपने घर तक ले गया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खैरी निवासी इशरईल अपनी 17 वर्षीय बहन तरन्नुम को इलाज के लिए शनिवार को मेडीकल कालेज लेकर आया। बताते है कि मेडीकल कालेज में तरन्नुम को समुचित इलाज न मिला तब उसने दम तोड़ दिया। बहन की मौत पर भाई और उसमे साथ आए लोगों ने मेडीकल कर्मियों से लाश नीचे उतारने के लिए स्ट्रेचर मांगा लेकिन कोई भी मेडिकल कॉलेज कर्मी उसे स्ट्रेचर उपलब्ध न कर सके तब मजबूरी में एक भाई नहीं पहन के शव को उठाकर अपने कंधे पर लदा और सीड़ियों से उतरता हुआ सड़क तक जा पहुंचा।

बताते है कि जब एक भाई अपनी बहन की लाश को कंधे पर लाद कर ला रहा था तब भी निष्ठुर डाक्टरों और कर्मियों ने उसे न तो शव वाहन और न ही एम्बुलेंस उसके घर तक के लिए उपलब्ध कराई जिससे वह आटो से अपनी बहन की लाश घर तक ले गया। यह दृश्य देख कर मौजूद लोग भ्रष्ट सिस्टम को कोसते नजर आने लगे और बोले इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!