उझानी

भारत की शौर्यगाथा के सामने नहीं टिकेगे चीन और पाकिस्तान जैसे देश: संजीव

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज में भारतीय सैनिकों के सम्मान में बालक-बालिकाओं ने मीनारों का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय सैनिकों ने एलएसी पर चीनी सैनिकों को करारा जबाब देते हुए गलवन घाटी में विशाल तिरंगा फहराया और अपने प्रभुत्व का संदेश दिया। बच्चों ने भारतीय सैनिकों की शौर्यगाथा को नमन वंदन किया।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और आध्यात्मिक ऊर्जा की शक्ति को पूरी दुनियां देख रही है। भारतीय संस्कृति, संस्कार और सभ्यता की खुशबू से विश्वधरा महक रही है। उन्होंने कहा कि चीन अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने दुनियां को कोरोना जैसी महामारी और पाकिस्तान ने आतंवाद दिया। जिससे दुनियां भर के देश आज भी भारी मुश्किलों से गुजर रहे हैं। अब भारतीय सैनिकों के शौर्य के सामने चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की चालबाजी और दुष्प्रचार टिक नहीं पाएगा। भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक अजब सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिक ही चीन का अक्खड़पन और असभ्यता दूर करेगे। चीन भारत की ताकत को पहिचान नहीं पाया है। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर शालिनी शर्मा, नीलोफर, मनोज कुमार, विपिन मिश्रा, संदीप कश्यप, संजीव कुमार, सुमन सक्सेना, रश्मि यादव, पूर्णिमा सक्सेना, भावना शर्मा, मिथिलेश कुमारी, अश्मि उपाध्याय, विदुषी, रेनू शर्मा, दीपिका आदि मौजूद रहीं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!