जनपद बदायूं

संवेदनशील क्षेत्र में बांध सुरक्षा की हो रही है निगरानी

Up Namaste

बदायूं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने रामगंगा नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा। उन्होने अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए सर्तक रहने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र ने अवगत कराया है कि गंगा महावा, जोरी नगला, पथरामई तटबंध संवेदनशील हैं। उन्होने बताया है कि संवेदनशील क्षेत्र में बांध सुरक्षा कार्य चल रहा है। रात दिन तटबंध की निगरानी की जा रही है और बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है।
उप जिलाधिकारी सहसवान ने अवगत कराया है कि खागी नगला, परशुराम नगला, वीर सहाय नगला तहसील सहसवान के गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। तहसीलदार दातागंज ने अवगत कराया है कि असमया रफतपुर एवं जटाए सहित तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित गांव है। यहां भी बाढ़ की स्थिति सामान्य है बाढ़ चैकियां राहत शिविर सक्रिय हैं। सभी स्थानों पर जलस्तर की स्थिति सामान्य है आवागमन नाव से हो रहा है। इस कार्य के लिए पर्याप्त नाविक लगे हुए हैं। सभी बाढ़ चैकियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण रहें कहीं भी असुविधा एवं जनहानि न होने पाए। खानपान सहित दवाओं आदि की व्यवस्थाएं पूर्ण रहे। सभी संबंधित अधिकारी सक्रिय रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!