बदायूं। राजस्थान प्रदेश स्थित बागड़ धाम से दर्शन कर पिकअप वाहन से वापस लौटते वक्त बदायूं के श्रद्धालु बागपत में वाहन पलटने से हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की संख्या बढ कर 12 हो गई है। मेरठ अस्पताल में भर्ती दो दर्जन के करीब घायलो में कई की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज जारी है। सभी मृतक उझानी और आसपास क्षेत्र के है।
रविवार की देर रात बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरिल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बदायूं के श्रद्धालुओं से भारी पिकअप डिवाडर से टकराकर पलट गई जिसमें बदायूं जिले के उझानी थाना निवासी अल्लापुर चमारी और चेतू नगला के आधा दर्जन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई जबकि मेरठ मेडीकल कालेज में सोमवार को इलाज के दौरान भानवती, मूर्तिदेवी, प्रेमवती, दो साल की दीक्षा के अलावा चार साल का अज्ञात मासूम और एक महिला ने दम तोड़ा है। बताते कि मृतक उझानी, सहसवान, बिल्सी और आसपास क्षेत्र के रहने वाले है।
सीएम योगी ने हादसे पर जताई संवेदना, घायलो के बेहतर इलाज के निर्देश
बागपत सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने बागपत प्रशासन को घायलो के बेहतर इलाज और हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।





