जनपद बदायूं

उघैती में डग्गामार टैम्पों को डंपर ने मारी टक्कर तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Up Namaste

बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। डग्गामारी कर रहे सवारियों से भरे एक टैम्पों में तेज गति के डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप टैम्पों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक सवार घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सहसवान और बिल्सी सीएचसी भेजा जहां से कई की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया है।

यह दर्दनाक हादसा सोमवार की दोपहर उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा के पास हुआ। यहां एक डग्गामारी करने वाला टैम्पो करीब 16 सवारियां भर कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था इसी दौरान पीछे चल रहे तेज गति के डंपर ने टैम्पों में पीछे से टक्कर मार दी जिससे टैम्पों उछल कर कई मीटर दूर जा गिरा। हादसे पर टैम्पों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर टैम्पों में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक घायलों को उपचार के लिए सहसवान और बिल्सी सीएचसी भेज दिया।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी पहचान दिल्ली निवासी रूपवती पत्नी पप्पू, उघैती थाना क्षेत्र के गांव धरैरा निवासी ओमकार और उसकी पत्नी शांति के रूप में हुई है। हादसे में घायल सहसवान निवासी परवीन और उसकी मां साईदन, आबिद पुत्र खर्शीद खान, अयान, पुत्र सानू, संजीता पत्नी कल्लू, मोरकली निवासी कुदई थाना जरीफनगर, नजमा पत्नी गुलशेर निवासी सहसवान समेत एक दर्जन सवारियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस की अनदेखी या फिर शह पर टैम्पो चालक नियमों को दर किनार कर सवारियों को जान जोखिम में डाल कर यात्रा करा कर माल बटोरने में लगे हुए है। थाना पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले डंपर को अपने कब्जें में ले लिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!