उझानी,(बदायूं)। विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए नगर के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुने जाने के बाद राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार निदेशक निलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
एपीएस स्कूल का प्रबंधनतंत्र और शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास, तकनीकि, शैक्षणिक उत्कृष्टता, सर्वांगीण विकास, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें निरंतर प्रगति की ओर बढ़ा रहे है। इस स्कूल की पढ़ने वाली छात्रा सेना में अपना स्थान बना चुकी है। स्कूल की बेहतर शिक्षा को देखते हुए प्रदेश में शिक्षा संस्था ने एपीएस इंटरनेशनल स्कूल को राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड के लिए चुना गया।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे निदेशक निलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल का अवार्ड मिलने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त हो गया। निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावकों और संपूर्ण स्कूल समुदाय के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। यह मान्यता हमें उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करते रहने तथा छात्रों को सीखने, आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए बड़े अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।





