उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने जनता दरबार में आने वाले लोगों की समस्याओं के निस्तारण के अधिकारियों को दिए निर्देश

Up Namaste

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर आज लगाए गए जनता दरबार में लगभग 2 दर्जन से अधिक जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक.एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित कई सैकड़ा लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी।
जनता दर्शन में आए लोगों से उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निदेर्शित किया। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री ने कमिश्नर व जिलाधिकारी वाराणसी, जिलाधिकारी रायबरेली व फतेहपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, सीतापुर, एटा, फिरोजाबाद व सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, उन्नाव, व कन्नौज सहित शासन के कई उच्चाधिकारियों से समस्याओं के निराकरण के बाबत दूरभाष पर वार्ता भी की।
लखीमपुर की राजकुमारी ने भूमि से संबंधित सीतापुर के सुनील पांडे ने शौचालय आवंटन के सम्बन्ध में धांधली की जांच करानेए बाराबंकी के राम प्रकाश बाजपेई ने चकबंदी के बारे में अपनी समस्याएं रखी। सिद्धार्थनगर की सुनीता सिंह ने कैंसर के इलाज हेतु आर्थिक मदद दिलाने अंबेडकरनगर की अविता ने आर्थिक सहायता दिलाने, प्रयागराज की श्यामकली के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलानेए लखनऊ के राम प्रकाश बाजपेयी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने जैसी विभिन्न समस्याएं रखी। उपमुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। दिव्यांगों के पास उपमुख्यमंत्री स्वयं चलकर गए और उनकी समस्याएं सुनी । उन्होंने एक दिव्यांग व्यक्ति के इलाज हेतु अपने स्टाफ के कर्मचारी को उसके साथ लगाकर केजीएमसी में भर्ती कराने के लिए भेजा तथा तथा आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहायता दिलायी जायेगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!