उझानी

भाजपा की जन विश्वास यात्रा में बोले डिप्टी सीएम योगी सरकार ने भ्रष्टाचार मिटा यूपी को बनाया उत्तम प्रदेश

Up Namaste

उझानी, (बदायूं) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई जन विश्वास यात्रा कासगंज जनपद से बदायूं सीमा में प्रवेश करने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान बिल्सी विधानसभा से तमाम दावेदार शक्ति प्रदर्शन करते नजर आ रहे थेे। इससे पूर्व डिप्टी सीएम श्री मौर्य के कछला पहुंचने पर भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया।

बदायूं में भाजपा की जन विश्वास यात्रा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में बदायूं की सीमा उझानी के कछला गंगा घाट से प्रारंभ हुई। जनविश्वास यात्रा की बस पर केन्द्रीय सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा के अलावा सांसद संघमित्रा सवार थी। कछला से शुरू होने के बाद यात्रा का कछला कस्बा के चैराहा, दहेमू, बुटला बोर्ड, छतुईया, उझानी बाइपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बाइपास पर बस से उतरने के बाद श्री मौर्य ने मंच साझा किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उत्तर प्रदेेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है जहां पर सिर्फ और सिर्फ विकास है। उन्होंने कहा कि योगी ने गुण्डों और माफियाओं से प्रदेेश एवं उसकी जमीन को खाली करा कर गरीबों को आवास देने शुुरू कर दिए हैं जो एक नया प्रयोेग है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में गुण्डा माफियाओं ने प्रदेेश छोड़ दिया है जबकि अधिकतर जेलों में रह रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि आगामी विस चुनाव में भाजपा तीन सौ से पार जाकर अपनी सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वायदे किए उसे पूरा करके दिखाया। बाइपास के बाद नगर के प्रवेेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से यात्रा का स्वागत किया। नगर के मुख्य चैराहें पर एक दावेदार ने डिप्टी सीएम के स्वागत के जोरदार इंतजाम किए थे लेकिन श्री मौर्य ने मुुख्य चैराहें पर बस से उतरने की जरूरत नही समझी। यात्रा बाइपास हाइवे होती हुई संजरपुर पहुंची और वहां से बिल्सी को रवाना हो गई।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!