जनपद बदायूं

जिला योजना समिति की बैठक में विकास कार्यो को मिली हरी झंडी, बजट पास

Up Namaste

बदायूं। जिला योजना समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 49 विभागों को परिव्यय का 45295 लाख रुपए का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, एमएलसी वागीश पाठक सहित जिला पंचायत के सदस्यगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 32 लाख का प्रस्तावित परिव्यय प्रस्तुत किया।

रोजगार कार्यक्रम (मनेरगा) अन्तर्गत 9138.91 लाख रुपए, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान अन्तर्गत 3227.50 लाख, निजी लघु सिंचाई 1443.28 लाख रुपए, सड़क एवं पुल 2486.61 लाख रुपए, प्राथमिक शिक्षा 5066.15 लाख रुपए, माध्यमिक शिक्षा 1100.76 लाख रुपए, ग्रामीण आवास योजना 6204 लाख रुपए, समाज कल्याण विभाग (पेंशन) 6300 लाख रुपए, दिव्यांगजन कल्याण विभाग 92.95 लाख रुपए, महिला कल्याण विभाग 3960.68 लाख रुपए का परिव्यय अनुमोदित किया गया। विभागवार अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजना अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की। सर्वसम्मति से सभी विभागों का परिव्यय अनुमोदित किया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि बैठक बहुत ही शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुई। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सदन में जो जानकारियाँ प्राप्त हुईं हैं। उनपर यथास्थिति अनुसार आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। सरकार मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। बिजली विभाग अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर ले, जिससे जनसामान्य को दिक्कत न हो। अवैध अस्पतालों को बंद किया जाए। पशुओं को लगने वाले टीकों की जांच की जाए। मरीजों को रेफर आवश्यकता होने पर ही किया जाए, पहले उनका इलाज किया जाए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!