जनपद बदायूं

डीएम, एसएसपी ने ककराला में पैदल भ्रमण कर नागरिकों से की बातचीत, शांति बनाएं रखने का आह्वान

Up Namaste

बदायूं। नूपुर शर्मा प्रकरण के बाद से जिला प्रशासन लगातार आमजनों के सम्पर्क मंे रह कर शांति एवं कानून की व्यवस्था बनाएं रखने का आह्वान कर रहा है। गुरूवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से कस्बा ककराला में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया एवं पुलिस चैकी ककराला में गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की। डीएम ने कहा कि मस्जिदों एवं मदरसों में आने-जाने के गेट पर एहतियातन दो सीसीटीवी कैमरे लगवा लें, उसकी रिकॉर्डिंग अपने कैमरें में सुरक्षित रखें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर फुटेज देखे जा सकें।

गुरुवार को दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ककराला चैकी में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला हमेशा आपसी भाईचारे और सदभाव के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे ही गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखिए। अधिकारियों ने पैदल चलकर स्थिति का जायजा लिया। आमजनों से बातचीत कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली। ड्रोन कैमरे से भी स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें, अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह फैलाता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शरारती तत्वों की बातों में बिल्कुल भी नहीं आना है और अपना आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखना है। शरारती तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भडकाने का प्रयास करते हैं। इसलिए लोग आत्म संयम और समझदारी का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी पोस्ट का जवाब न दें और न ही इसे शेयर करें जो विवादित हो। अगर कोई व्यक्ति ऐसा काम करता है तो इसकी जानकारी तुरंत क्षेत्रीय पुलिस या वरिष्ठ अधिकारियों को दे सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी विवादित पोस्ट को शेयर करता है या उसमें कमेंट करता है, जिससे शान्ति एवं कानून व्यवस्था वाधित होने की आशंका होती है, तो पुलिस उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, ईओ एवं डीपीओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!