जनपद बदायूं

धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस, वयोवृद्ध महिलाओं और बच्चों को किया सम्मानित

Up Namaste

बदायूं। माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस (महेश नवमी) महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा मयूर डंास कर सभी का मन लुभाया। इसके साथ ही गणमान्य लोगों के अलावा वृद्धमहिलाओं एवं बच्चों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्र माहेश्वरी के द्वारा भगवान श्री महेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा नृत्य, गायन आदि प्रस्तुत किये गए एवं मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया। जिसमें वयोवृद्ध कमला चांडक, माया देवी रामवती राजकुमारी शशि महेश्वरी बकरम देवी को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में मेडिकल कॉलेज में चयनित मधु महेश्वरी बा माधव महेश्वरी को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली अनन्या माहेश्वरी को भी सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि कोविड के कारण विगत देा वर्षो से महेश नवमी का महोत्सब नहीं मनाया जा सका । इस दौरान समाज के काफी लोगों का स्वर्गवास हो गयाथा। उनकी आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम मेें बरेली से आए समाज के बंधु शिव कुमार माहेश्वरी, शशांक चांडक, मुकेश चन्द्र माहेश्वरी, सुमन्त गॉंधी, भवेश चांडक, विष्णु असावॉं, महेश चन्द्र माहेश्वरी माहेश्वरी, डॉक्टर कमला महेश्वरी, रूपा महेश्वरी रंजना महेश्वरी सतीश चन्द्र माहेश्वरी, विष्णु देव चांडक,अवधेश लड्डा,चैतन्य माहेश्वरी, मुकेश माहेश्वरी एवं कृष्ण देव चांडक , डॉ सुरेंद्र महेश्वआदि आमोद चांडक अशोक चांडक डॉक्टर सचिन महेश्वरी शरद महेश्वरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभा के नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र चाणक्य एवं मंत्री राजीव माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!