बदायूं। जिले के थाना उघैती क्षेत्र में शनिवार को रंजिशन एक वृद्ध को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी और उसके पुत्र के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी वृद्ध दौली का गांव के ही उमेश से रंजिश चल रही है। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा जो मारपीट और गाली गलौच तक पहुंच गया जिस पर उमेश ने दौली पर फायर कर दिया जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई जिसका फायदा उठा कर आरोपी मौके से भाग निकला। बताते है कि परिजन घायल को लेकर सीएचसी रूदायन पहुंचे जहां से डाक्टर ने नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
बताते है कि इस घटना में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उमेश और उसके बेटे ह्देश के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना के बाद से गांव में नजर बनाएं हुए है।





