जनपद बदायूं

बदायूं में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पुलिस कर्मियों को रौंदा, दरोगा की इलाज के दौरान मौत

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना बिसौली में तैनात एक दरोगा और सिपाही शुक्रवार की रात गश्त से वापस थाने लौट रहे थे कि सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दरोगा और सिपाही को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया जहां दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि सिपाही की हालत नाजुक है और उसका इलाज जारी है।

बिसौली कोतवाली में तैनात दरोगा देवराज और सिपाही अमित शुक्रवार की देर रात गश्त करते हुए बिसौली की ओर आ रहे थे इसी दौरान थाना क्षेत्र के रानेट पुल निजरा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी जिसमें दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। पुलिस कर्मियों के सडक हादसे में घायल होने की सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेन्टर मुरादाबाद भेजा दिया गया।

बताते है कि मुरादाबाद अस्पताल में इलाज के दौरान दरोगा देवराज की मौत हो गई जबकि सिपाही अमित का इलाज चल रहा है। दरोगा की मौत की सूचना जैसे ही बदायूं पुलिस को मिला तो उनमें शोक व्याप्त हो गया। दरोगा की मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!