दातागंज

भाजपा शासनकाल में ही किसानों की आय होगी दोगुनी, किसानों को खाद, पानी, पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है: रामनरेश

Up Namaste

बदायूं। दातागंज में भाजपा किसान मोर्चा का जिला स्तरीय किसान सम्मेलन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा शासन में किसानों की आय दोगुनी होने एवं आर्थिक और सामाजिक स्थिति में तेजी से सुधार होने का दावा किया।
किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा सरकार से पहले 25 सालों में साढ़े चार लाख किसानों ने आत्महत्या की एवं एक करोड़ से ज्यादा किसानों ने किसानी छोड़कर अन्य काम शुरू किए थे।

भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि के रूप में हर साल छह हजार रुपये देने का काम किया। पीएम मोदी और सीएम योगी ने किसानों के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। भाजपा शासन में ही किसानों की आय दो गुनी होगी। भाजपा हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। उन्होंने कहा योगी सरकार में व्यापारी अपना कारोबार निडर होकर करते हैं। किसान बेखौफ होकर खेतों में रात के समय भी आ जा सकते है। योगी शासन में गुंडे या तो जेल में या प्रदेश छोड़ गए। योगी सरकार में गुंडों का पूरी तरह खात्मा हो चुका है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में अनेक ठोस कदम उठाये हैं उन्होंने इत्र व्यापारी पीयूष जैन के पास मिली संपत्ति का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कई लोगों के पास किसानों से लूटा गया धन है। इन्होंने किसान के पैसे लूटकर अपना खजाना भरा है। भ्रष्टाचारियों की बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा सरकार में किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। किसानों के ही बल पर 2022 में फिर भाजपा सरकार बनेगी। सम्मेलन को भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक राजीव सिंह ने भी सम्बोधित किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!