जनपद बदायूं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर यात्रियों को बांटे फल

बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर यात्रियों और बच्चों में फल वितरण कर अजय कुमार लल्लू जी का जन्मदिन मनाया

इस अवसर पर बदायूं कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि इस समय यदि प्रदेश के अन्दर कोई विपक्ष की भूमिका निभा रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी है। इस अवसर पर मोहम्मद यशब, सुरेश सिंह राठौर, धर्म वीर सिंह, बब्बू चौधरी, अरबाज़ रज़ी, रफत अली खां, दिनेश चंद्र गौड़, आदि कांग्रेजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!