जनपद बदायूं

स्कूल चलो व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली को राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन की शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती व अन्य अधिकारियों के साथ स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

शनिवार को ब्लॉक परिसर वजीरगंज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक करेगे कि अपने बच्चो का नामांकन कराये तथा उन्हें स्कूल भेजें। एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी को शिक्षा मिले। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विकास खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी बनाकर इस अभियान को सफल बनाये। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत राज्यमंत्री ने कहा कि हम सबको सफाई पर विशेष ध्यान देकर इसे सफल बनाना है।

राज्यमंत्री ने कहा कि कायाकल्प से स्कूलों की व्यवस्था बदली हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुधार हुआ है। सभी स्कूलो में किताबे पहुंच गयी है। डी.बी.टी. के माध्यम से अप्रैल माह में स्कूल ड्रेस, बैग, जूता, मोजा का पैसा अभिभावको के खाते में पहुंच जायेगा। स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कार्य कराया गया है। दस्तक अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागो के सहयोग से सफल बनाने हेतु टीम भावना के साथ कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!