उझानीजनपद बदायूं

उझानी में आज रात और सोमवार की तड़के होगा होलिका दहन, रविवार को लोग रंगों से सराबोर नजर आए

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर में होली के पर्व का उल्लास आज देखने को मिला। बच्चों युवाओं से लेकर बुर्जुग तक फाल्गुनी मस्ती मंे झूमते नजर आ रहे थे। रंगोत्सव से एक दिन पूर्व रविवार को बच्चों और युवाओं ने जमकर होली खेली और रंग-गुलाल उड़ाया। नगर में होलिका दहन की तैयारियां जोरो पर रही। होलिका दहन की तैयारी में युवाओं ने लकड़ी कण्डों से होली को सजाया और फिर रंग-गुलाल डाला वही बच्चों ने होलिका दहन स्थल पर सुन्दर रंगोली सजा कर सभी का मनमोह लिया।

नगर में आज होलिका दहन को लेकर बच्चों और युवाओं मंे जोश नजर आ रहा था। रंगोत्सव से एक दिन पूर्व पूर्णिमा को अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन की परम्परा है। बच्चों और युवाओं ने होली के स्थान को सजा कर लकड़ी और कण्डों से होलिका तैयार की ताकि शुभ मूहर्त में रात लगभग 11 होलिका दहन की जा सके। इसके अलावा अनेकों स्थानों पर प्रातःकाल की बेला पर होली दहन की जाती है। प्रातः काल होलिका दहन की भी तैयारी जोरों पर रही। बच्चों और युवाओं ने होलिका तैयार की वही युवतियों और युवकों तथा छोटे-छोटे बच्चों ने होली के स्थान को रंगों से सजाया और रंगोली बना कर होलिका दहन स्थल को मनभावक बना दिया।

रंगोत्सव से पूर्व रविवार को नगर में होली का जोश बच्चों से लेकर बुर्जुगों मंे नजर आया। लोग जगह-जगह होली खेलते नजर आ रहे थे। नगर के गली मौहल्लों में छोटे-छोटे बच्चें हाथ मंे पिचकारी और रंग लेकर आने-जाने वालो पर रंग डाल कर कह रहे थे कि बुरा न मानो होली है। नगर समेत पूरे क्षेत्र में होली का उल्लास नजर आ रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः काल में होलिका दहन की परम्परा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चें और युवा होली दहन के लिए लकड़ी और कण्डे एकत्र करने में लगे नजर आ रहे थे। नगर की प्रेम मिल कालोनी में कशिश शर्मा, दीप्ति शर्मा, नेहा शर्मा, हेमेन्त शर्मा, केशव सिंह, मृत्युंजय शर्मा आदि ने रंगोली और होली की तैयारियों में अपना योगदान दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!