उत्तर प्रदेशजनपद बदायूंराजनीति

यूपी नमस्ते का पूर्वानुमान बैठा सटीकः भाजपा ने नये चेहरे दुर्विजय सिंह शाक्य को बनाया बदायूं से प्रत्याशी

Up Namaste

बदायूं। लम्बे इंतजार के बाद भाजपा ने आखिरकार अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने सारी चर्चाओं को दरकिनार करते हुए बदायूं लोकसभा सीट से नये चेहरे के रूप में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य पर अपना भरोसा जताया है। श्री शाक्य के भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने से उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वह भारी मतों से जीत कर भाजपा का परचम लहराएंगे। यूपी नमस्ते ने पहले ही अपना अनुमान जताया था कि भाजपा किसी नए चेहरे को बदायूं सीट से प्रत्याशी बना कर चौंका सकती है और हुआ भी वही जिससे यूपी नमस्ते डिजीटल न्यूज का पूर्वानुमान बिल्कुल सटीक बैठा है।

दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुआई में कई दौर की बैठक के बाद होली के अवसर पर भाजपा ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर सबको चौंका दिया है। इस लिस्ट में बदायूं समेत बरेली, पीलीभीत व अन्य स्थानों पर मौजूदा सांसदों के टिकिट काट कर उनके स्थान पर नए प्रत्याशी को मौका दिया है। बदायूं संसदीय सीट से भाजपा हाईकमान ने ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया है। यहां से सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकिट काट कर श्री शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया है। बदायूं लोकसभा सीट पर सांसद संघमित्रा समेत केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा में से किसी एक व्यक्ति को तय प्रत्याशी माना जा रहा था और दोनों नेता जीजान से बदायूं में केन्द्रीय सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में जुटे नजर आ रहे थे।

यूपी नमस्ते ने कुछ दिन पहले ही अपना अनुमान जग जाहिर कर दिया था कि बदायूं सीट से सांसद संघमित्रा के स्थान पर किसी नए चेहरें पर भाजपा अपना दांव लगा सकती है जबकि केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा स्थानीय निवासी होने के नाते अपनी जीत दर्ज करा पाते इसको लेकर संसय बना हुआ था। सांसद संघमित्रा का दीपक स्वर्णकार से विवाद तो दूसरी ओर कई बार अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भाजपा के खिलाफ आवाज उनके प्रत्याशी बनने में रोड़ा था वही बदायूं की जनता सांसद संघमित्रा द्वारा कोई काम न किए जाने से नाराज थी। दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने मंत्री पद पर रहते हुए बदायूं की जनता के हित में कोई ऐसा कार्य न था जो उनके चुनाव लड़ने पर आसान जीत का सबब बनता।

होली के ऐन मौके पर भाजपा ने बदायूं सीट से ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी घोषित कर जता दिया कि जनता से जुड़ा भाजपा कार्यकर्ता ही आगे बढ़ सकता है। श्री शाक्य के प्रत्याशी घोषित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि अब प्रत्याशी घोषित हो गया और हम सब को अबकी बार 400 पार के पीएम मोदी के नारे को सार्थक बनाने में जुटना होगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!