उत्तर प्रदेशराजनीति

बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल गंगवार और पीलीभीत से जितिन प्रसाद होंगे भाजपा प्रत्याशी

Up Namaste

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने आज कड़े मंथन के बाद 400 पार के नारे को सार्थक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है वही बरेली से छत्रपाल गंगवार और जितिन प्रसाद को वरूण गांधी के स्थान पर पीलीभीत से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की पांचवी लिस्ट से कई मौजूदा सांसदों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

होली के ऐन मौके पर रविवार को भाजपा की पांचवी लिस्ट आ जाने से बदायूं समेत आसपास के जिलों में पैदा हो रही संसय की स्थिति पर विराम लग गया है। भाजपा ने जिन 13 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है उनके बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य शामिल है। श्री शाक्य को सांसद संघमित्रा के स्थान पर प्रत्याशी बनाया है। बरेली के कई बार के सांसद संतोष गंगवार को इस बार भाजपा ने टिकिट नही दिया है उनके स्थान पर छत्रपाल गंगवार को प्रत्याशी घोषित किया है। पीलीभीत से भी भाजपा ने सांसद वरूण गांधी को इस बार मौका नही दिया और उनके स्थान पर प्रदेश सरकार के मंत्री शाहजहांपुर जनपद निवासी जितिन प्रसाद पर भरोसा जताया है।

इसके अलावा भाजपा ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस (सुरक्षित) से अनूप वाल्मीकि, सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी को एक बार फिर से मौका दिया गया है वही कानुपर से रमेश अवस्थी को टिकिट मिला है। बाराबंकी सुरक्षित से राजरानी रावत और बहराइच सुरक्षित से डा. अरविन्द गौंड पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!