उझानीउत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

बदायूं में रही होली की धूम, बरसते रंगों से सराबोर रहे नर-नारी और बच्चें, रंग जुलूस में दिखा उल्लास

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर में होली का महापर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे नगर में रंगों की बरसात हो रही थी और नागरिक रंगों में सराबोर होते नजर आ रहे थे जिससे रंगोत्सव का उत्साह लोगों विशेषकर युवाओं एवं बच्चों के सिर चढ़ कर बोल रहा था। शाम के वक्त नागरिकों ने एक दूसरे के घर पहुंच कर होली मिली और रंगोत्सव महापर्व की बधाईयां प्रदान की।

रंगोत्सव के महापर्व को मनाने के लिए नागरिकों मंे विशेषकर युवाओं और बच्चांे में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सोमवार की तड़के पूजन अर्चन के बाद होलिका दहन की गई। होलिका दहन में पहुंचे नागरिकों ने अनाज की बालियांे को भूना और होलिका माता का परिक्रमा कर भोग भक्त प्रह्लाद की जय, होलिका मईया की जय, भगवान नरसिंह का सिंहनाद किया। परिक्रमा पूर्ण करने के बाद नागरिकों ने मौके पर एक दूसरे के गले मिल कर होली की शुभकानाएं दी। इस दौरान नागरिक होली की आग अपने घरों में ले गए जहां महिलाओं ने घरों में पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया।

होलिका दहन सम्पन्न होने के बाद पूरे नगर में रंग बरसने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दोपहर तक चलता रहा। गली मौहल्लों में बच्चों और युवाओं ने कमान संभाल रखी थी मजाल है कि गली मौहल्लों से गुजरने वाला लाल-नीला और पीला हुए बगैर निकल जाए। राहगीरों और होलियारों पर रंग बरसाने के साथ साथ बच्चों और युवाओं तथा महिलाओं ने एक दूसरें के रंग लगा कर होली के उल्लास और उत्साह को और बढ़ा दिया। पूरा नगर होली के गीतों पर फाल्गुनी मस्ती में आकंठ डूब गया था। उझानी नगर में अहिरटोला इलाके से रंगोत्सव का जूलुस धूमधाम और उल्लास के साथ निकाला गया जो पूरे नगर में रंग बरसाता हुआ अहिरटोला में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल युवा नाचते गाते चल रहे थे।

ग्रामीण इलाकों मंे भी होली का रंगोत्सव महापर्व मस्ती, मनुहार और धूमधाम के साथ मनाएं जाने की खबरें मिली है। ग्रामीण इलाकों में परम्परागत तरीके से होलिका दहन के बाद ग्रामीणों ने जमकर रंग खेला और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने होली के फाल्गुनी लोकगीत गा कर वातावरण का मनभावक बना दिया। शाम के वक्त नगरीय और ग्रामीण इलाकों मंें होली मिलन समारोह आयोजित किए गए जिसमें पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर होली की मंगल कामनाएं दी। वही लोग गमी वाले घरों में पहुंचे और परिजनों से होली मिली।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!