जनपद बदायूं

बिसौली में गिरा मकान का लिंटर, पांच घायल, महिला की हालत गंभीर

Up Namaste

बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में बीती रात में एक मकान का गिरने के परिणाम स्वरूप इसमें दबकर दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ। गांव के मोरपाल का परिवार उस वक्त मकान में गहरी नींद में सो रहा था। उसी दौरान मकान का लटिंर गिर गया। इस हादसे में 34 वर्षीय मोरपाल, उसकी 30 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी, आठ वर्षीय बेटा दुर्वेश, 12 वर्षीय अंत और 14 वर्षीय बेटी पायल घायल हो गई। मकान का लटिंर गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए। वे तुरंत मोरपाल के घर की ओर दौड़े। कुछ ही देर में मोहल्ले के तमाम लोग वहां आ गए और मलबा हटाने में जुट गए। उन्होंने मलबा हटाकर जैसे तैसे परिवार के लोगों को बाहर निकाला।

इस हादसे में नन्ही देवी के गंभीर चोटें आई हैं। उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार के सभी लोग रजाई ओढ़कर सो रहे थे, जिससे उनके कम चोटें आई, अन्यथा वह गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। लोगों के मुताबिक लटिंर काफी पुराना था। उस पर उपले भी थोपे जा रहे थे। इससे वह और भी कमजोर हो गया था।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!