उझानी

दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, गए जेल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। करीब एक सप्ताह पूर्व विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत के बाद पति समेत सास-ससुर देवर पर दहेज हत्या का अभियोग मायके पक्ष की ओर से कोतवाली में दर्ज कराया गया। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर को गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व में पुलिस ने पति को जेल भेजा था।

गुरूवार को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर कही जाने की फिराक में छतुईया रेल फाटक के समीप खड़े है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर दंपति को हिरासत में लेकर कोतवाली लाने के बाद पूछताछ की। सास प्रवीना साहू और ससुर राजीव साहू से पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दो दिन पहले ही पुलिस ने पति विशाल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बताते चले कि विशाल साहू की पत्नी नीतू साहू ने गत 10 सितंबर को संदिग्धावस्था में अपने घर में ही फांसी लगा ली। नीतू के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही पति ने परिजनों के सहयोग से नीतू को फंदे से उतार कर जीवित समझ राजकीय मेडीकल कालेज ले गए जहां डाक्टर ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पहुंचा मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी देवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!