उझानी(बदायूं)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को निरंतर बढ़ रहा है। श्री अग्रवाल ने जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर एम.एम. सिंह लोधी, संदीप सक्सेना, गोविंद मित्तल, विवेक राष्ट्रवादी, गोविंद सपरा एवं धर्मवीर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






