जनपद बदायूं

भारत का डायबीटिज की राजधानी बनना चिंतनीय विषयः डीएम

Up Namaste

बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा मंगलवार को मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बदायूं क्लब बदायूं में ईट राइट मेला लगाया गया सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जिलाधिकारी मनोज कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया व माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में मोटे अनाज से बने 32 प्रकार के व्यन्जनों की भी प्रदर्शनी लगाई गई।

मुख्य अथिति सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि स्वस्थ भारत के लिए मोटे अनाज की ओर लौटना पड़ेगा। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए 2023 को मिलेट इयर के तौर पर मनाया जा रहा है। पूरे देश में खाद्य एवं औषधि विभाग ईट राइट मेले का आयोजन कर जागरुक कर रहा है।

डीएम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मना रहा है। जिस प्रकार भारत में डायबिटीज की बीमारी बढ़ी है, उसको देखते हुए कहा जाता कि भारत डायबिटीज की राजधानी बन गया है यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व न मिल पाने के कारण आज विभिन्न प्रकार की बीमारियां सामने आ रही है। किसान मोटे अनाज को जैविक खेती से जुडेंगे, तो आय में भी वृद्धि होगी।

एसएसपी ने कहा कि अक्सर यह देखने में आ रहा है कि हमारी खान-पान की शैली खराब हो गई है। पोषक तत्वों के खराब संतुलन के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान दीजिए, मोटे अनाज को खाने में प्रयोग करेंगे तो निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मोटे अनाज से पोषक तत्वों की कमी को पूरा होगा वही किसान भी मोटे अनाज की ओर लौटेंगे। सरकार की मंशा है कि किस प्रकार किसान की आमदनी दोगुनी हो। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति ने सामुदायिक गतिविधियों यथा-गोदभराई एवं अन्नप्राशन का भी आयोजन किया गया। स्वस्थ बालक-बालिका का आयोजन करते हुए छह बालक एवं बालिकाओं का चयन किया गया जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!