जनपद बदायूं

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा: कर्मवीर सिंह

बदायूं। यहां चल रहे भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा हाल ही के वर्षों में दुनिया के साथ भारत का जुड़ाव मूलतः इसके आर्थिक विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असाधारण राजनीतिक नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया का सिरमौर बनेगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक देश और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन मोदी जी के साथ खड़े हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत कोरोना जैसे संकटकाल में अपने देश को इस संकट से निकाल कर प्रथम पंक्ति में खड़ा किया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा लोकसभा चुनाव 2014 में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के बाद मोदी सरकार देश के गरीबों को समर्पित सरकार है। मोदी सरकार गरीब, किसान, दलित, मजदूर, शोषित, वंचित और पिछड़ों की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!