जनपद बदायूं

इस्मत चुगताई ने पूरे विश्व में बदायूं का नाम रोशन किया: अमन मयंक

Up Namaste

बदायूं। बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति के तत्वावधान में उर्दू की महान लेखिका इस्मत चुगताई की जयंती पर एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन ब्रह्मदेव मंदिर में किया गया। बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि इस्मत चुगताई उर्दू साहित्य की सर्वप्रमुख लेखिका हैं। उन्होंने 13 बॉलीवुड फिल्मों की पटकथा भी लिखी थी। उन्होंने बदायूं जनपद की सरजमीं का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।
बदायूं गौरव क्लब के संरक्षक आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं अशोक सक्सेना ने कहा कि इस्मत चुगताई को 1973 में फिल्म गरम हवा की कहानी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस्मत आपा ने उर्दू साहित्य में नजीर पेश की है। बदायूं गौरव क्लब के सहसचिव हिलाल बदायूंनी ने कहा कि निसंदेह इस्मत चुगताई बदायूं जनपद की शान हैं। उन्होंने निम्न मध्यवर्गीय मुस्लिम तबक़े की दबी.कुचली सकुचाई और कुम्हलाई लेकिन जवान होती लड़कियों की मनोदशा को उर्दू कहानियों व उपन्यासों में पूरी सच्चाई से बयान किया है। संगोष्ठी में अमित दीक्षित, ऋतुराज खुसारिया,गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय, दिनेश शर्मा, विभांशु दत्त ने भी अपने विचार रखे। अंत में बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने कहा कि इस्मत चुगताई की स्मृतियों को संजोते हुए क्लब द्वारा भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में अलंकार तोमर, शिवम शर्मा, करुणेश राठौड़, कौशल राठौड़, हिमांशु गुप्ता, रफत खान, प्रशांत राज आर्य, दयाराम वेदपथी, विभांशु दत्त, रितेश उपाध्याय, गौरव पाठक, विनोद सक्सेना, निशांत पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन के जमशेद ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!