जनपद बदायूंधर्म संसार

कलश यात्रा ने बिसौली को किया धर्ममय

Up Namaste

बिसौली। प्राचीन रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद भक्तमाल कथा से पूर्व बाबा चित्र विचित्र महाराज के सानिध्य में नगर में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कमें एक सौ एक पीतवस्त्रधारी महिलाएं सिर पर पवित्र कलश धारण कर चल रही थीं।

कलशयात्रा का शुभारंभ कथास्थल से हुआ। सबसे आगे वृंदावन के प्रसिद्ध कथाव्यास चित्र विचित्र महाराज रथ में विराजे चल रहे थे। उनके पीछे 101 पीतवस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश धारण किए थीं। भारी संख्या में भक्त हरिनाम संकीर्तन करते चल रहे थे। हरि संकीर्तन व जयकारों से पूरा नगर मानो वृंदावन में तब्दील हो गया। कलशयात्रा मुख्य मार्ग होते हुए नगर के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी।

इस दौरान अमित अग्रवाल, मनोज यादव, मोनू महाजन, दुर्गेश वार्ष्णेय, अखिलेश शर्मा, मुकेश शंखधार, अनुपम गुप्ता, रामवीर सिंह, आकांक्षा शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सतीश माथुर, वीरेन्द्र यादव, सोनू महाजन, गुड्डू पाराशरी, राजीव, टिंकू, श्यामपाल, वीरसिंह, राजेश वार्ष्णेय आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!