जनपद बदायूं

प्रेमी ने दी फंदे पर लटक कर दी जान तो प्रेमिका ने खाया जहर, दोनों परिवारों में मचा कोहराम

Up Namaste

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमिका की मंगनी की रस्म की जानकारी मिलते ही प्रेमी ने मंगलवार रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को हुई तब उसने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि समय रहते परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। पुलिस ने दूसरे दिन बुधवार सुबह प्रेमिका का बयान दर्ज किया है।

बताया जाता है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक के घर में उसके साले अर्जुन (19) पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव मौसमपुर थाना मूसाझाग का भी आना-जाना लगा रहता था। बताया जाता है कि अर्जुन व युवक की बहन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चैहान ने बताया कि युवती का बयान दर्ज किया गया तो उसने बताया कि पिछले दिनों दोनों ने अहमदाबाद में जाकर शादी कर ली थी। जबकि वापस यहां आकर रहने लगे। दोनों अपने परिजनों के सामने यह प्रकरण रखना चाहते थे लेकिन सही वक्त का इंतजार था। इधर, परिवार वालों ने युवती की शादी सहसवान के एक युवक के साथ तय कर दी थी। मंगलवार को उसकी गोद भराई भी हो गई। इससे दोनों क्षुब्ध थे। दिन तो किसी तरह कट गया, लेकिन रात को प्रेमिका ने जहर खा लिया। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए। इधर, आधी रात को अर्जुन का शव गांव के जंगल में फंदे से लटका मिला। युवक सोमवार को ही अपनी बहन के घर पहुंचा था। एसपी सिटी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते अर्जुन ने आत्महत्या की है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। थाना पुलिस मामले की पड़ताल में लग गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!