उझानी

महान और समाजवादी पार्टी ने निकाली जनाक्रोश रैली, सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। भाजपा सरकार के खिलाफ महान दल और समाजावादी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आज पूरे जिले में जनाक्रोश रैली निकाली गई। जनाक्रोश रैली का स्वागत करने के लिए सपा और महान दल के कार्यकर्ता उमड़ पड़े। उझानी नगर में भी जनाक्रोश रैली का जोरदार स्वागत किया गया। रैली कादरचैक क्षेत्र में पहुंच कर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
बुधवार को बरेली से जन आक्रोश यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के नेतृत्व में बदायूं पहुंची। जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव सहित समाजवादी पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता थे।यह जन आक्रोश यात्रा बिल्सी होती हुई उझानी पहुंची जहां ज्ञान कोल्ड स्टोरेज पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वाणिज्यकर सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य रजनीश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया।ज्ञान कोल्ड स्टोरेज के बाद जन आक्रोश रैली नगर के एपीएस कोल्ड स्टोरेज में समाजवादी के पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फूलमालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया। एपीएस कोल्ड स्टोरेज से होती हुई जन आक्रोश यात्रा का कादरचौक में समापन हुआ। इस अवसर पर सपा के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, अमित मथुरिया, राशिद नेता, सत्यपाल मौर्य, शेर सिंह यादव, नितिन गुप्ता, पंकज गुप्ता, समर गुप्ता, सुनील सक्सेना, बन्टी, ताहिर मास्टर, राम प्रवेश यादव, फुरकान सैफी, बब्लू सैफी आदि समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!