उझानी

कछला में भव्यता के साथ निकाली गई महर्षि कश्यप ऋषि की शोभायात्रा

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कस्बा कछला में बीती शाम भगवान महर्षि कश्यप ऋषि के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में काली अखाड़ों और सुन्दर झांकियों, बैंडबाजों से सजी शोभायात्रा भव्यता से निकाली गई। शोभायात्रा का नागरिकों ने कई स्थानों पर स्वागत कर महर्षि कश्यप ऋषि की पूजा अर्चना की।

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले सभा को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद ने कहा कि हम सभी भगवान महर्षि कश्यप की ही संतान हैं हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीर एकलव्य एक महान धनुर्धर थे परन्तु कालान्तर में उनके साथ छल किया गया और धोखे से गुरू दक्षिणा के नाम पर उनका अंगूठा काट लिया गया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमारे समाज के साथ लोगों ने छल कर दुरूपयोग किया है। एडवोकेट जितेन्द्र कश्यप ने कश्यप ऋषि के इतिहास का गुणगान करते हुये बताया कि कछला में महर्षि कश्यप ऋषि और उनकी पत्नी इला ने हजारों बर्ष पूर्व तपस्या की थी जिसके कारण ही इस स्थान का नाम कछला पड़ा।

शोभायात्रा में शामिल काली का अखाड़ा, शिव शंकर भोलेनाथ भूत पैत अघोरी अंग्रेजी बैन्ड,गणेश जी राधाकृष्ण, महर्षि कश्यप जी वीर एकलव्य व दुर्गा की झांकी का जगह-जगह पूजन आरती की गई अलावा भोलेनाथ की अघोरी बाबा की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान, सभासद वीरेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, संजय कश्यप प्रेमचंद लक्ष्मण कश्यप, चंदन कश्यप विष्णुकश्यप आकाश कश्यप,ज्योति कश्यप श्याम सिंह कश्यप, चरन सिंह कश्यप, महेन्द्र कश्यप प्रधान, लोकराम कश्यप प्रधान, एवं ओमप्रकाश चट्टन आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!