उझानी(बदायूं)। रामायण के रचयिता व आदि कवि महर्षि वाल्मीकि भगवान की शोभायात्रा सुसज्जित झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इससे पूर्व वाल्मीकि समाज के नर नारियों ने शिव मंदिर पर भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद भगवान महर्षि वाल्मीकि की भी पूजा अर्चना कर समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
भगवान महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर नगर के बहादुरगंज इलाके में जुटे वाल्मीकि समाज के नर नारियों ने रामायण के रचियता और आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना की और उनके दिखाएं मार्ग पर चल कर प्रगति की ओर बढ़ने का संकल्प लिया। समज के लोगों ने शिव मंदिर पर भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के उपरांत शिवमंदिर से भगवान महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने वाल्मीकि के स्वरूप की पूजा कर तिलक लगाया और फिर फीता काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण को रच कर यह दिखा दिया यदि मनुष्य संकल्प के साथ कोई कार्य करें तो वह भगवान समाज बन सकता है।
शोभायात्रा बहादुर गंज स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर अहिर टोला, गौतम पुरी, किला खेड़ा,साहू कारा,नझियाई,बाजारकला,कछला रोड़, मुख्य चौराहे घंटाघर, रेलवे रोड, हनुमान गढ़ी, बदायूं रोड़,विल्सी रोड़,पठान टोला होती हुई पुनः बहादुर गंज शिव मंदिर पर जाकर विसर्जित हो गई। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार लव कुश, उसके पीछे नन्हे मुन्ने बच्चे अपने अपने हाथों में ओम् से अंकित लंबी लंबी पताकाएं लेकर चल रहे थे उसके ठीक पीछे भगवान शिव की झांकी, राम सीता की झांकी, बैंड बाजे,डी जे , राधा कृष्ण के नृत्य की झांकी,काली का अखाड़ा अपना प्रदर्शन करते हुए चल रहा था। इस मौके पर शोभायात्रा अध्यक्ष विकेश कुमार, कल्यान दास,हर पाल सिंह पूर्व सभासद, अमित उर्फ बंटी सभासद, भगवान दास,कालीचरन, गौरव बाबू कल्यान, रोहित कुमार, नीरज आदि लोग मौजूद रहे।