बिल्सी

रंगोली में माही और दीप सजाओ में शोएब रहे अव्वल

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। नगर के कोतवाली रोड स्थित इस्लामियां इण्टर कालेज में सोमवार को प्रकाश पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में दीप सजाओ एवं रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र.छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

रंगोली प्रतियोगिता में माही को प्रथम, सलोनी को द्वितीय एवं सानिया को तृतीय स्थान दिया गया। वहीं दीप सजाओ में शोएब अव्वल रहे। प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र माथुर ने सभी छात्रों को दीपावली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और आतिशवाजी को सावधानी पूर्वक चलाए जाने के लिए निर्देश दिए। प्रतियोगिता में सफल रहे छात्रों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार आनन्द, अरविन्द वार्ष्णेय, मोहित यादव, अनुराग कुमार, निर्भय तोमर, खुशबू खान, फातिमा, नीरज शाक्य आदि मौजूद रहें।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!