उझानी

उझानी में महाआरती पर शिव की भक्ति में डूब गए नर-नारी भक्त, दिखा मनोरम दृश्य

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सावन के अंतिम सोमवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित प्रसिद्ध शिवालय पर पहली बार हुई भगवान शंकर की महाआरती के दौरान मौजूद नर-नारी भक्त शिव की आराधना में लीन हो गए। अंतिम सोमवार को प्रसिद्ध मंदिर रात में जगमग रोशनी से नहा उठा।

उझानी नगर में सावन के अंतिम सोमवार को महादेव के भक्तों ने पुरानी अनाज मंडी के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर महा आरती का आयोजन किया। कछला स्थित गंगा आरती के पुरोहितों सोमवार की रात आठ बजे शिव की महा आरती करने से पूर्व गंगा मईया और भगवान शंकर की वंदना की। वंदना के प्रारंभ होते ही भारी संख्या में मौजूद नर-नारी शिव भक्त महादेव की भक्ति में भाव विभोर हो उठे। वंदना के उपरांत पुरोहितों ने भोलेनाथ की महाआरती का शुभारंभ किया। महाआरती के प्रारंभ होते ही भक्तों ने खड़े होकर पुरोहितों का साथ दिया। भगवान शिव के मंदिर पर पहली बार हुई महाआरती पर बड़ा ही मनोरम दृश्य देखने को मिला और भक्त महादेव की भक्ति में लीन नजर आए। महाआरती के उपरांत पुरोहितों ने गंगा स्तुति और शिव तांडव स्त्रोत्र का पाठ किया। इसके बाद समापन पर भक्तों ने महादेव के जयघोष का गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर भक्तों ने भोलेनाथ से सबके कल्याण की प्रार्थनाएं की। समापन पर प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी दिनेश पाठक, प्रिंस पाठक, किशन शर्मा, अंकित वार्ष्णेय डब्बू, राजकुमार बंसल, महेन्द्र गुप्ता, नवनीत वार्ष्णेय बंटी, शेखर गुप्ता, नितिन गुप्ता, आलोक वार्ष्णेय, विष्णु गोयल समेत भारी संख्या में भोलेनाथ के भक्त मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!