उझानी

चांद के दीदार कर विवाहिता महिलाओं ने खोला व्रत, पति के दीर्धायु की कामना की

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ आज यहां धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवाहिता महिलाओं ने उदय होते चंद्रमा के दर्शन करने के बाद उनकी पूजा अर्चना की और अर्ध्य देकर अपने पति की लम्बी आयु की कामना की। चंद्र दर्शन और पूजा अर्चना के बाद पतियों के हाथ से जल पीकर महिलाओं ने अपने व्रत का समापन किया।

करवा चौथ पर्व पर सुबह से निर्जल रह कर उपवास करने वाली विवाहिताओं ने करवा चौथ पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। करवा चौथ पर चंद्रमा के देर से उदय होने पर एक बारगी महिलाओं में बेचैनी हो गई। लगभग पौने नौ बजे चंद्रमा का उदय हुआ तब महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन किए और उनकी पूजा अर्चना विधिवत रूप से। विवाहिताओं ने चंद्र दर्शन के उपरांत विभिन्न देवियों के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर करवा चौथ की कहानी सुनाई।

पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने पतियों से जल ग्रहण करने के बाद अपने व्रत का समापन किया।

दीपावली की हुई शुरूआत, लोगों ने जमकर फोड़े पटाखें
करवा चौथ को जैसे ही चंद्रमा का उदय हुआ वैसे ही नागरिकों में जोश का उदय भी हो गया और उन्होंने दीपावली की शुरूआत करते हुए जमकर पटाखें फोड़े जिससे पूरा नगर पटाखों की गूंज से देर रात तक गुंजायमान बना रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!