जनपद बदायूं

आक्सीजन प्लांट के उपकरण पहुंचे मेडीकल कालेज, जल्द शुरू होगा कार्य ] सांसद संघ मित्रा मौर्य और राज्यमंत्री महेेश गुप्ता के प्रयास हुए सफल

Up Namaste

बदायूं। 93 लाख की लागत से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण दिल्ली से मेडीकल कालेज में पहुंच गए है। कोरोना संक्रमण के दौरान आक्सीजन की कमी से जब सांसों का थामना शुरू हुआ तब राज्यमंत्री महेश गुप्ता व भाजपा सांसद डॉण् संघमित्रा मौर्या की पहल पर प्रदेश सरकार ने बदायूं के मेडीकल कालेज में आक्सीजन उत्पादन के लिए प्लांट लगाने को हरी दी थी
कोरोना संक्रमण के पीक अवर के दौरान मेडिकल कालेज में भर्ती दर्जनों मरीजों की सांसे ऑक्सीजन की वजह से थम गई थीं। कालेज में आक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अन्य जनपदों से आने वाली सप्लाई भी पूरी तरह से नही मिल पा रही थी। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की वजह से दम तोड़ रहे भर्ती मरीजों की जानकारी होने पर राज्यमंत्री महेश गुप्ता व सांसद डॉण् संघमित्रा मौर्या द्वारा केंद्र व राज्य सरकार से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग की। उनकी इस मांग को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन प्लांट लगाने की कवायाद शुरू हुई। ऑक्सीजन प्लांट 93 लाख की लागत से लगाया जा रहा है। जिसके उपरकणों की खरीदारी तुर्की से की गई है। यह सभी उपकरण रविवार को मेडिकल कॉलेज में पहुंच गये हैं। अब उसे लगाने कवायद शुरू कर दी जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट एक माह के अंदर लगाने का समय दिया गया है। इसके बाद ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक प्लांट के शुरू हो जाने से प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन मरीजों को दी जाने लगेगी।
आक्सीजन प्लांट के उपकरण आने की जानकारी करने पर राजकीय मेडीकल कालेज के डा. धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के 93 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इसके उपकरण तुर्की से खरीदे गये हैं। सभी उपकरण कॉलेज में पहुंच चुके हैं। प्लांट को लगाने के लिए स्थान को चिन्हित कर लिया गया है। जहां इसे लगाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। प्लंाट शुरू होते ही मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!