जनपद बदायूं

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रांतीय सदस्य दिवाकर वर्मा को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

Up Namaste

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर वर्मा एडवोकेट को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने समारोह पूर्वक सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि है और भाजपा ने प्रत्येक संगठन में स्थान देकर युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हाल में ही भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रांतीय कार्यकारिणी में जगह पाने वाले युवा कार्यकर्ता दिवाकर वर्मा एडवोकेट कोे सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने परिवारवाद के स्थान पर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपने संगठनों में उनकी क्षमता के अनुसार स्थान देकर यह साबित कर दिया कि भाजपा कर्मठ कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। श्री गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा सत्ता में है और अब आगामी विस चुनाव में युवा कार्यकर्ता ही भाजपा को एक बार फिर से प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाएंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि भाजपा उर्जावान कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत की हौंसला अफजाई में पीछे नही रहती है यही कारण है कि भाजपा का कार्यकर्ता जनता के बीच रह कर उसकी समस्याओं के निदान के लिए निस्वार्थ भाव से लगा रहता है। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष हरीश शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, मनोज, महीपाल सिंह, अंकित मौर्य, योगिता रस्तोेगी, कल्पना मिश्रा, शीतल श्रीवास्तव, बबली यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!