जनपद बदायूं

पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन को साकार कर रही है मोदी व योगी सरकार: राजीव गुुप्ता

बदायूं। पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जनपद के सभी बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई ।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बसोमा, बुटला दौलत और नगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रमो मैं शामिल होते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का त्याग, तपस्या और बलिदान भारतीय जनता पार्टी के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की धारा में लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वह एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे और वह राष्ट्र को मजबूत और सशक्त बनाना चाहते थे। उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए मोदी सरकार और योगी सरकार उनके अंत्योदय मिशन पर काम कर रही है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक पर गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक बूथ से लाभार्थी इस मेला में जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गरीब कल्याण मेला में अपने अपने बूथ से लाभार्थियों को लेकर जरूर जाएं।
इस मौके पर अजय तोमर, राकेश शाक्य, मनोज गुप्ता, रेनू सिंह, योगेश प्रताप सिंह, सुखपाल वर्मा, रितिक माहेश्वरी सहित तमाम कार्यकर्ता रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!