जनपद बदायूं

सादगी, विनम्रता, त्याग की प्रतिमूर्ति थी माँ हीराबेन- राजीव कुमार गुप्ता

Up Namaste

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जनपद बदायूं के कई स्थानों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा माताजी आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं कि सरल जीवन और साधारण भोजन शैली के साथ भी हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।आज हम शायद ही कभी सुनते हैं कि लोग बिना किसी रोग के दुनिया छोड़ते हैं। स्वस्थ जीवन जीने और 100 वर्ष पूर्ण करने के लिए उन्हें कोटि कोटि नमन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा हीराबेन में न सिर्फ मोदी जी ने बल्कि पूरे देश ने एक मां को खोया है। जीवन और मृत्यु अस्तित्व के दो पहलू हैं दोनों होते है। माँ निस्वार्थता का प्रतीक है। वह हमारी आंतरिक दुनिया है और आंतरिक दुनिया किसी भी अन्य दुनिया की तुलना में कहीं अधिक उदात्त है जिसे हम अपने आसपास जानते हैं ।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक,पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य,चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय भाजपा नेता बुधपाल सिंह राणाप्रताप सिंह नेकपाल कश्यप मनोज मसीह सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह भगवान सिंह मौर्य शारदेन्दु पाठक मुनीश अग्रवाल पंकज शर्मा अमिता उपाध्याय मोनिका गंगवार सीमा राठौर रजनी मिश्रा आशीष शर्मा राजेश सिंह राहुल रावत पारस गुप्ता गोपाल शर्मा अनुभव उपाध्याय मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!