उझानी

सास और देवरों ने विवाहिता पर डीजल डाल कर लगाई आग, गंभीर हालत में मेडीकल कालेज भर्ती

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गूदरागंज में आज सुबह एक महिला पर डीजल डाल कर उसके परिजनों ने आग लगा दी जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद महिला के घर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे इलाज के लिए मेडीकल कालेज ले गए है। गंभीर रूप से जली महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सास और देवरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उघैनी निवासी सुनील कुमार पुत्र दुलार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन रेखा की शादी उझानी के गांव गूदरागंज निवासी दुर्वेश यादव के साथ हुई है। भाई ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार की सुबह आठ बजे उसकी बहन रेखा को देवर जबर सिंह और भाय सिंह पुत्र नेमसिंह और सास मोरकली ने जमकर मारा पीटा और फिर जान से मारने के लिए उस पर डीजल डाल कर जिंदा जला दिया। बताते हैं कि कुछ गांव वालो ने किसी तरह से उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। सुनील का कहना है जब उसे जानकारी हुई तो वह गांव पहुंचे तब पति की मदद से वह उसे इलाज के लिए मेडीकल कालेज ले आए है। मेडीकल कालेज में विवाहिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनाक्रम के पीछे बताया जाता है कि रेखा की सास और देवर उस पर अक्सर चचेरे देवर राजेेश के साथ संबंध होने का आरोप लगा कर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहते थे लेकिन सोमवार को रेखा को जान से मारने के लिए उसे जिंदा जला दियाा। पुलिस ने भाई सुनील की तहरीर पर देवर जबर सिंह, भाय सिंह और सास मोरकली के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!