उझानी

पालिका-पुलिस प्रशासन ने शान से निकाली तिरंगा यात्रा, नागरिकों गर्व से हुए सिर ऊंचे

उझानी,(बदायूं)। गुरूवार को उझानी नगर तिरंगे की शान से लहरा उठा। स्कूली बच्चों, समाजसेवियों के अलावा पालिका प्रशासन एवं होमगार्डो ने शान से राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए तिरंगा यात्रा निकाली तब नागरिकों के सिर गर्व से ऊंचे हो गए। नगर के चारों ओर देश की शान तिरंगा लहरा रहा था। पालिका प्रशासन ने दुकान-दुकान झंडों का वितरण भी कराया।

गुरूवार को सुबह से नगर चहूं ओर वंदे मातर्म और भारत माता की जय से गुंजायमान हो उठा। प्रातः काल से नगर पालिका परिषद के कर्मी दुकान-दुकान तिरंगा झंडा का वितरण करने में लगे हुए थे। प्रत्येक समुदाय के नागरिकों ने झंडा मिलने के बाद उसे अपने प्रतिष्ठानों पर शान से लहराने के लिए लगा दिया जिससे नगर के मुख्य बाजार देश की आन-बान और शान से जगमग हो गए। इधर नगर के अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज समेत विभिन्न स्कूल कालेजों के बच्चों ने तिरंगा लहराते और भारता माता की जयघोष को गुंजायमान करते हुए नगर में तिरंगा यात्रा निकाली और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया। दोपहर में नगर पालिका परिषद से चेरयपर्सन पति पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में सभासदों के अलावा पालिका कर्मियों ने शान से तिरंगा लहराते हुए नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा पूरे नगर में भम्रण करती हुई पालिका प्रांगण में समापन हुई जहां पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल, ईओ जेपी यादव और सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री समेत पालिका अधिकारियों ने नागरिकों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को शान से लहरानने का आह्वान किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज को अपने घरों पर लहराने का जज्बा पैदा होने लगा है। इधर होमगार्डो ने पूरे नगर में विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा और भारत माता की जय के घोष को गुंजायमान करते हुए शान से तिरंगा लहराते हुए यात्रा निकाली।

Leave a Reply

error: Content is protected !!