जनपद बदायूं

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का हुआ गठन

Up Namaste

बिसौली। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बरेली मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ़ धारा ने नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
बदायूं मैरिज हाल में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठक की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ग्राम कोट के प्रधान मोहित कुमार को प्रधान संगठन का बिसौली ब्लाक अध्यक्ष नामित किया गया बैठक के दौरान बरेली मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्राम प्रधानों को एकजुट करना है। इसके लिए वह तेजी से काम कर रहे हैं। संगठन प्रधानों को अधिकारियों के उत्पीड़न से मुक्त कराने का काम करेगा। इसके अलावा प्रधान शासनादेशों को ध्यान में रखते हुए तथा अपने दायित्व को समझते हुए ईमानदारी से कार्य करें। साथ ही वह ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान कराएं। जिसके लिए वह प्रधान बने हैं। जल्द ही जिले में कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ़ धारा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल.मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रकेश यादव, सुभाष सिंह, लताफत हुसैन, कुंवरपाल, रनवीर, जयदीप, राजेश कुमार मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!